तुर्किए और सीरिया में भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हजार हो गई है। राहत एजेंसियों और बचाव कार्यकर्ताओं ने आगाह किया है कि मलबे में अभी भी बहुत से लोगों के दबे होने के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बचाव कार्यकर्ता भूकंप से बुरी तरह प्रभावित कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। भूकंप के बाद मलबे के आसपास कमजोर हो चुकी मूलभूत संरचना के भवनों के गिरने की भी आशंका है।
इस बीच, तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यब एर्दोआन ने दो विनाशकारी भूकंप को लेकर अपनी सरकार की प्रतिक्रिया का बचाव करते हुए कहा कि आपदा के अनुरूप तैयारी करना संभव है। आलोचकों का कहना है कि आपात सेवाओं की प्रतिक्रिया बहुत धीमी है और सरकार की तैयारी भी कमजोर है। रेसेप तैय्यब एर्दोआन ने स्वीकार किया कि सरकार को कुछ समस्याएं हो रही है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।