तुर्किए के दक्षिणी प्रांत हाते और उत्तरी सीरिया में आए भूकंप के ताजा झटकों में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और लगभग तीन सौ लोग घायल हुए हैं।
कुछ सप्ताह पहले सात दशमलव आठ तीव्रता वाले भूकंप में दोनों देशों में लगभग 45 हजार से अधिक लोग की मौत हुई है। हाल के भूकंप झटके तुर्किए नगर अंताकिया में केंद्रित थे जिसे जॉर्डन, साइप्रस, इजराइल, लेबनान और मिस्र तक महसूस किए गए। खराब मौसम के कारण बचाव और राहत कार्य में बाधा आ रही है।