तालिबान ने विश्‍वविद्यालयों में महिलाओं के पढ़ने पर पाबंदी के विरोध में काबुल में प्रदर्शन कर रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया

तालिबान ने विश्‍वविद्यालयों में महिलाओं के पढ़ने पर पाबंदी के विरोध में काबुल में प्रदर्शन कर रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया

अफगानिस्‍तान में, तालिबान ने विश्‍वविद्यालयों में महिलाओं के पढ़ने पर पाबंदी के विरोध में काबुल में प्रदर्शन कर रही पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके अलावा तीन पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया गया है। तख़र प्रांत में विरोध प्रदर्शन किए गए। तालिबान ने महिलाओं के विश्‍वविद्यालयों में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद बुधवार को विश्‍विद्यालयों के गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने हज़ारों महिलाओं को प्रवेश करने से रोका। पिछले वर्ष अफगानिस्‍तान की सत्‍ता में वापसी के बाद तालिबान ने महिलाओं की शिक्षा पर पाबंदी लगाने की नीति के तहत ये नया कदम उठाया है।

Related posts

Leave a Comment