तमिलनाडु में लोगों को लगातार बारिश से आज राहत मिल गई है। वर्षा प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य जारी है। बांधों और जलाशयों से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। वर्षा संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
इस बीच, मुख्यमंत्री एम0 के0 स्टालिन ने आज चेन्नई नगर निगम में दो सौ नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का उद्घाटन किया। वे स्थिति का जायजा लेने के लिए वर्षा प्रभावित चेंगलपेटू जिले का दौरा कर रहे हैं। 15 नवंबर को सांबा सीजन बंद होने के कारण किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपना पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है।