Categories: News-Headlines

डेयरी विकास के लिए एनडीडीबी और असम सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने आज गुवाहाटी में कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में पशुपालन क्षेत्र सहायता कर सकता है। पुरुषोत्तम रूपाला राज्य में डेयरी विकास के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और असम सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

पुरुषोत्तम रूपाला ने अपने संबोधन में असम में डेयरी क्षेत्र में वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए अभियानों की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि पशुपालन क्षेत्र में नई तकनीक किसानों तक पहुंचनी चाहिए जिससे उन्हें इसका लाभ प्राप्त हो सके।

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने असम के मुख्यमंत्री, डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के साथ असम कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत पूर्वी डेयरी विस्तार परियोजना का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई पहलों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव आएगा और इससे डेयरी क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि एमओयू के अंतर्गत असम में राज्य सरकार और एनडीडीबी के बीच 2,000 करोड़ रुपये के संयुक्त उद्यम की स्थापना की जाएगी।

अतुल बोरा, असम सरकार में कृषि, एएचवीडी और सहकारिता मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उद्यम राज्य में श्वेत क्रांति लेकर आएगा और इसका उद्देश्य प्रतिदिन 10 लाख लीटर से ज्यादा दूध को संभालने और मूल्यवर्धन करने के लिए दुग्ध प्रसंस्करण क्षमताओं का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल 1.75 लाख से ज्यादा किसानों को अपनी आय में बढ़ोत्तरी करने में सहायता प्राप्त होगी बल्कि इससे दुग्ध मूल्य श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर रोजगार के बहुत सारे अवसर भी उत्पन्न होंगे।

इस कार्यक्रम में डॉ के. बिछुआ, मिजोरम के पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री, मीनेश शाह, एनडीडीबी के अध्यक्ष, मनिंदर सिंह, असम सरकार के सहकारिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव और अतुल चतुर्वेदी, सचिव, भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.