Categories: News-Headlines

ओमिक्रॉन अपडेट: केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 वायरस की बदलती प्रकृति और सार्स-कोव-2 के चिंताजनक वेरिएंट (वीओसी) यानी ओमिक्रॉन वेरिएंट के उभार को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशा-निर्देशों में 6 जनवरी 2022 को संशोधन किया है और दुनिया भर में इसके मामले में बढ़ोतरी की सूचना दी है। ये नए दिशा-निर्देश 11 जनवरी 2022 (00.01 बजे आईएसटी) से प्रभावी होंगे। इन्हें अंतिम बार 30 नवंबर 2021 को अपडेट किया गया था।

पिछले दिशा-निर्देशों (30 नवंबर 2021 की) की तुलना में 6 जनवरी 2022 के संशोधित किए गए दिशा-निर्देशों में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं:

सभी यात्री (उन 2% यात्रियों सहित जिन्हें भारत आगमन पर यादृच्छिक (रैंडम) परीक्षण के लिए चुना गया था और वे जांच में निगेटिव पाए गए थे) 7 दिनों के लिए घर में पृथकवास में रहेंगे और भारत में आगमन के 8वें दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण कराएंगे।
यात्रियों को भारत आगमन के 8वें दिन किए गए कोविड-19 के आरटी-पीसीआर जांच के नतीजे एयर सुविधा पोर्टल (संबंधित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा निगरानी के लिए) पर अपलोड करने की भी आवश्यकता होगी।
सभी यात्रियों को जिन्हें आगमन पर जांच कराने की जरूरत होती है, उन्हें समय पर परीक्षण की सुविधा और किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए हवाई सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन परीक्षण की प्री-बुकिंग करनी चाहिए।

इन देशों से भारत आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त उपायों का पालन करना होगा, इसमें आगमन के बाद परीक्षण शामिल है👇#IndiaFightsCorona #Unite2FightCorona pic.twitter.com/w7k5Mhc6Na

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) January 7, 2022

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.