विश्व के नंबर तीन टेनिस खिलाड़ी रुस के दानिल मेदवेदेव ने कल रात फाइनल में डेनमार्क के होल्गर रुन को 7-5, 7-5 से हराकर इटली ओपन टेनिस में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया। मेदवेदेव का इस वर्ष का यह पांचवा खिताब है और वे विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पुरुष डबल्स का खिताब मोनाको के ह्यूगो नाइस और पोलैंड के जेन जेलिंस्की ने अपने नाम किया। फाइनल में इस जोड़ी ने नीदरलैंड के रोबिन हैसे और बोटिक वैन डी जैंड्सचुल्प की जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराया। महिला डबल्स में ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हुन्टर और बेल्जियम की एलिस मर्टेंस की जोड़ी ने अमरीका की कोको गॉफ और जेसिका पेगुला की जोड़ी को 6-4, 6-4 से पराजित किया। इससे पहले कजाकिस्तान की एलिना रिबाकिना ने महिला सिंगल्स के फाइनल में यूक्रेन की एनेहेलिना कलिनिना पर जीत हासिल की। कलिनिना घायल होने के कारण पूरा मैच नहीं खेल पायीं। मैच से बाहर होने के समय रिबाकिना 6-4, एक-शून्य से आगे थी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...