युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने गुरुवार, 2 मार्च को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु के अपने कोच विधि चौधरी और फिटनेस ट्रेनर श्रीकांत मदापल्ली को उनके साथ ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप, स्विस ओपन और स्पेन मास्टर्स में जाने हेतु वित्तीय सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
इस वित्तीय सहायता में उनके वीजा, हवाई किराया, यात्रा, रहने, ठहरने एवं भोजन की लागत शामिल होगी और उन्हें अन्य खर्चों के लिए दैनिक भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
बैठक के दौरान, एमओसी ने भारतीय निशानेबाज और विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता अनीश भानवाला के जर्मनी में विदेशी कोच राल्फ शुमान के अधीन प्रशिक्षण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। वह कुल 28 दिनों तक सुहल में प्रशिक्षण लेंगे और मार्च के अंतिम सप्ताह में वहां के लिए उड़ान भरने वाले हैं।
टॉप्स वित्तीय सहायता में अनीश के कोच, प्रशिक्षण एवं गोला-बारूद की लागत के साथ-साथ उनका हवाई किराया, वीजा, यात्रा, रहने, ठहरने और भोजन की लागत भी शामिल होगी।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment