अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने मिस्र के शर्म अल शेख शहर में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन-कॉप-27 में भाग लेंगे। व्हाइट हाउस ने कल एक वक्तव्य में कहा कि जो बाइडेन वैश्विक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की मुहिम को गति देंगे और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए नीति बनाने में मदद करेंगे। वे इस दशक के लिए वैश्विक कार्रवाई करने की जरूरत पर प्रकाश डालेंगे। अधिकारियों ने कहा कि जो बाइडेन का जी-20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। जो बाइडेन 11 नवंबर को जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद अमरीका-आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कंबोडिया और जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए इंडोनेशिया जाएंगे।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...