जी-20 में संस्कृति से संबद्ध कार्यसमूह की तीसरी बैठक आज कर्नाटक के विश्व धरोहर स्थल हम्पी में शुरू

जी-20 में संस्कृति से संबद्ध कार्यसमूह की तीसरी बैठक आज कर्नाटक में विश्व धरोहर स्थल हम्पी में हो रही है। भारत की अध्यक्षता में जी-20 के सदस्यों देशों, अतिथि राष्‍ट्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि 12 जुलाई तक चलने वाली इस बैठक में भाग ले रहे हैं।

बैठक की प्रस्तावना और मार्गदर्शक सिद्धांतों पर कल विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद कई सत्र आयोजित किये जाएंगे, जिनमें जी-20 की सांस्कृतिक परियोजनाओं में हुई प्रगति की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी।

कल सांस्कृतिक बैठक के उद्घाटन के बाद डेलिगेट्स कुल पांच सभाओं में भाग लेंगे। सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण, सांस्कृतिक परंपरा और उसके उत्थान से जुड़े संगठन व कलाकारों को बढ़ावा जैसे विचारों पर जी-20 कल्चर वर्किंग ग्रुप चर्चा करेगी। भारतीय सांस्कृतिक विविधता का परिचय भी विदेशी अतिथियों के आगे दर्शाया जाएगा। यहां के ऐतिहासिक स्मारक दिखाए जाएंगे। संग्रहालय में रखे शिल्पकला को भी वे देख सकेंगे और देसी खाद्य पान का स्वाद भी चखेंगे।

Related posts

Leave a Comment