Categories: News-Headlines

जी-20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक बेंगलुरू में संपन्न हुई

जी-20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की पहली बैठक आज बेंगलुरू में संपन्न हो गई। इसमें भूमि की उर्वरता बहाल करने, तटीय क्षेत्रों के साथ नीली अर्थव्यवस्था और जैव विविधता को बढ़ावा देने, जंगल की आग और समुद्री कचरे की समस्‍या से निबटने जैसी पर्यावरण चुनौतियों के मुद्दों पर सकरात्‍मक चर्चा की गई।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव लीना नंदन ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि सदस्य देशों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं और तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। वन्‍य जीवों और जैव विविधता के संरक्षण के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने की योजना पर भी विस्‍तार से चर्चा की गई।

उन्‍होंने कहा कि अपशिष्ट पदार्थों को फिर से इस्‍तेमाल करने लायक बनाने के भारत के ईपीआर फ्रेमवर्क की सदस्य देशों ने सराहना की। ईपीआर में 106 अपशिष्ट पदार्थों को शामिल किया गया है।

सचिव ने बताया कि 21 मई को जी-20 के प्रतिनिधि भारत में 13 स्थानों पर समुद्र तट सफाई अभियान में भाग लेंगे। यह समुद्री कचरे के खतरे के बारे में जागरुकता पैदा करने का एक प्रयास है।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

23 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

23 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

24 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

24 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 day ago

This website uses cookies.