स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि लोगों में कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ी है और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश के भरपूर अवसर हैं। आज लखनऊ में स्वास्थ्य विषय पर वैश्विक निवेशक सम्मेलन के पूर्ण सत्र में मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार निजी अस्पताल खोलने के लिए विश्व बैंक के साथ चर्चा कर रही है और विश्व बैंक इस प्रयोजन से ऋण देने के लिए तैयार है। उन्होंने निजी क्षेत्र से आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने की अपील की।
मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य को विकास से जोड़ दिया है, इसलिए चिकित्सा शिक्षा की सीटें बढ़ाई गई हैं और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आरोग्य केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। मनसुख मांडविया ने कहा कि देश को स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए दीर्घकालिक नीतियों की आवश्यकता है। सत्र में, राज्य के स्वास्थ्य राज्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को चिकित्सा में 54 हजार करोड़ रुपये और स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में 17 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment