जापान में ननमाडोल तूफान के कारण दक्षिण-पश्चिम इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है। तूफान की वजह से पूरी रात तेज हवाओं के साथ अत्यधिक वर्षा हुई है और कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुए हैं। शक्तिशाली तूफान रविवार शाम को कागोसीमा प्रान्त में दस्तक देने के बाद यह थोडा कमजोर पडने लगा है। जापान के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने खबर दी है कि क्यूशू द्वीप से गुजरने पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और पचास अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी तौर पर तूफान से मरने वालों और घायल होने की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि प्रधानमंत्री फोमियो किशिदा को आज संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए जाना था लेकिन तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए रूक गए हैं और वह अब एक दिन बाद जायेंगे।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...