वरिष्ठ अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज सुबह निधन हो गया। यह जानकारी अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट पर दी। 13 अप्रैल, 1965 को हरियाणा में जन्मे, सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले थियेटर में अभिनय किया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक ने अपने अभिनय की शुरुआत 1983 में फिल्म मासूम से की थी। उन्होंने सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया। एक अभिनेता के रूप में, उन्हें 1987 की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर और दीवाना मस्ताना में पप्पू पेजर के रूप में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। सतीश कौशिक ने 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार भी जीता था।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...