Categories: News-Headlines

जागरूक जनता लोकतंत्र का मज़बूत आधार है; मीडिया गलत सूचना और झूठ फैलाने को रोकने के लिए स्वाभाविक निगरानीकर्ता है: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बहुलवादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में देश के समृद्ध इतिहास को रेखांकित करते हुए, आज जोर देकर कहा, “नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) किसी भी भारतीय नागरिक को उसकी नागरिकता से वंचित नहीं करता है।” उन्होंने रेखांकित किया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के माध्यम से हाल के कदमों का उद्देश्य किसी भी मौजूदा नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन किए बिना पड़ोसी देश में सताए गए धार्मिक अल्पसंख्यकों को राहत प्रदान करना है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ‘एनडीटीवी इंडिया ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2023-2024’ समारोह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) जैसे कदमों के सुखदायक प्रभाव को महसूस करने में कुछ वर्गों की विफलता पर अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता, समानता और मूल्यों द्वारा निर्देशित न्याय हमारे संविधान में निहित है।

उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग पड़ोसी देशों में सताए गए अल्पसंख्यकों पर मानवाधिकार के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक संदर्भ और सुखद प्रभाव को पहचानने में विफल रहे हैं।”

उपराष्ट्रपति महोदय ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका और सामाजिक प्रवचन पर इसके प्रभाव को स्वीकार करते हुए, एक स्वतंत्र और उद्देश्यपूर्ण मीडिया की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “मीडिया को भारत को समझने के लिए सही दृष्टिकोण बताने वाला एजेंट बनना चाहिए, न कि हमारी छवि खराब करने वाले सुनियोजित आख्यानों का शिकार बनना चाहिए।”

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मीडिया की विश्वसनीयता और स्व-नियमन के मुद्दों पर बात करते हुए, इस बात पर बल दिया कि मीडिया की विश्वसनीयता “वस्तुनिष्ठ होने और राजनीति में शामिल न होने से पूरी तरह से उसके नियंत्रण में है।” उन्होंने कहा, अगर मीडिया जगत अपनी अंतरात्मा का ख्याल रखेगा तो वह देश की अंतरात्मा का रक्षक बनकर उभरेगा।

उपराष्ट्रपति महोदय ने मीडिया के राजनीतिकरण के प्रति आगाह करते हुए कहा, “मीडिया एक पंजीकृत मान्यता प्राप्त या गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल नहीं हो सकता है।” उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि मीडिया को सभी सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि वह पक्षपातपूर्ण राजनीति के लिए युद्ध का मैदान न बन जाए।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गलत सूचना और फर्जी खबरों की चुनौतियों का जिक्र करते हुए, निगरानी रखने और ऐसी गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मीडिया के दायित्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “जागरुक जनता लोकतंत्र की मज़बूत रीढ़ की हड्डी है।”

उपराष्ट्रपति महोदय ने अपने संबोधन में मीडिया उद्योग के सभी वर्गों से आर्थिक राष्ट्रवाद को अपनाने की अपील की। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दूसरी श्रेणी और तीसरी श्रेणी के शहरों में काम करने वाले युवा पत्रकारों द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका साथ देने का अह्वाहन किया।

भारतीय अर्थव्यवस्था के विश्व की सबसे कमजोर पांच अर्थव्यवस्था से विश्व की सबसे बड़ी पांच अर्थव्यवस्था तक की यात्रा को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने इस बात पर बल दिया कि “राष्ट्रीय मनोदशा आशा और संभावना में से एक है।” उन्होंने देश में अभूतपूर्व आर्थिक वृद्धि, तेजी से बुनियादी ढांचागत विकास और तकनीकी पहुंच को भी रेखांकित किया।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मजबूत न्याय प्रणाली के साथ भारत के संवैधानिक रूप से संरचित जीवंत लोकतंत्र को स्वीकार करते हुए कहा, “लोकतांत्रिक मूल्य कानून के समक्ष समानता, जवाबदेह और पारदर्शी शासन के साथ बेहतर ढंग से खिलते और फलते-फूलते हैं।”

इस अवसर पर एनडीटीवी के प्रधान संपादक संजय पुगलिया, अमिताभ कांत, अमजद अली खान, पुरस्कार विजेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.