Categories: News-Headlines

जम्‍मू कश्‍मीर में वैष्‍णो देवी में हुई भगदड के बाद उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने भीड पर नियंत्रण के लिए आर एफ आई डी प्रणाली लागू करने के आदेश दिये

जम्‍मू-कश्‍मीर के उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा ने माता वैष्‍णो देवी मंदिर में भीड पर नियंत्रण के लिए आर.एफ.आई.डी. ट्रैकिंग प्रणाली शुरू करने के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने यात्रा के लिए बुकिंग शत-प्रतिशत ऑनलाइन माध्‍यम से करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि भीड़ और पंक्तियों की कारगर व्‍यवस्‍था की जा सके। मनोज सिन्‍हा ने श्री माता वैष्‍णो देवी मंदिर बोर्ड की विशेष बैठक की अध्‍यक्षता की, जिसमें तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्‍वपूर्ण निर्णय किए गए। उप-राज्‍यपाल मंदिर बोर्ड के अध्‍यक्ष भी हैं। उन्‍होंने मंदिर परिसर में शनिवार को हुई भगदड के कारणों और उसके बाद तत्‍काल किए जाने वाले विभिन्‍न उपायों की समीक्षा की।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

7 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

7 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.