जम्मू-कश्मीर में 22 से 24 मई तक जी-20 की बैठक होगी

जम्मू-कश्मीर में इस महीने की 22 से 24 तारीख तक जी-20 की बैठक होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ इस बारे में बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि ये बैठक जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी जीवंत संस्कृति, परंपराओं और पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। मनोज सिन्‍हा ने लोगों से इस अवसर का लाभ उठाने और पर्यटन तथा उद्योग के हितधारकों को इसकी शानदार सफलता में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया।

उपराज्यपाल ने स्थानीय और वैश्विक आकांक्षाओं को जोड़ने के लिए जी-20 बैठक का एक मंच प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जी-20 बैठक जम्मू-कश्मीर के विकास को नई ऊंचाई देगी, पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र की असीम क्षमता को बढ़ावा देगी और समाज के सभी वर्गों के लिए आर्थिक समृद्धि को बढ़ाएगी।

G20 meeting will give a new height to J&K’s growth, boost to limitless potential of tourism & hospitality sector and enhanced economic prosperity to all sections of society. It is also opportunity for handicraft sector to script a bright future. pic.twitter.com/n2l4yDGWXY

— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) May 18, 2023

Related posts

Leave a Comment