जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद निर्वाचन आयोग के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से मतदाताओं की संख्या में दस प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। आयोग द्वारा जारी अंतिम मतदाता सूची में सात लाख 72 हज़ार 872 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। इस प्रकार अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या 83 लाख 59 हज़ार 771 हो गई है। इनमें से 42 लाख 91 हज़ार 687 मतदाता पुरुष हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 40 लाख 67 हज़ार नौ सौ हो गई है। हमारे जम्मू संवाददाता के अनुसार इस वर्ष के शुरू में जम्मू-कश्मीर में परिसीमन का कार्य पूरा होने के बाद निर्वाचन आयोग ने जून के महीने में पुनरीक्षण-पूर्व गतिविधियों के आदेश दिए थे।
जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद मतदाताओं की संख्या में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई