जम्मू-कश्मीर में कुल 86 लाख 93 हजार मतदाताओं की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पांडुरंग के0 पोले ने बताया कि 86 लाख 93 हजार मतदाताओं में 44 लाख 34 हजार पुरुष और 42 लाख 58 हजार महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि 2 लाख 31 हजार से अधिक मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। नई मतदाता सूची इस केंद्र शासित प्रदेश में विभिन्न चुनावों के लिए रास्ता साफ करती है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस प्रक्रिया में एक लाख 45 हजार मतदाताओं के विवरण में सुधार करने के अलावा 86 हजार मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थानांतरण या अन्य कारणों से हटा दिये गये हैं।
मतदाता संख्या अनुपात 0.59 से बढ़कर 0.60 और लैंगिक अनुपात 924 से बढ़कर 954 हो गया है।