जम्मू-कश्मीर में सर्दियों और ठंड के बीच भद्रवाह के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरने के कारण यहां स्थित जल निकाय ने शिवलिंग का आकार ले लिया है। यह सुरम्य दृश्य बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। भद्रवाह एक उभरता हुआ पर्यटन स्थल है जहां पूरे वर्ष देश और विदेश से पर्यटक आते हैं। मैदानी इलाकों से पर्यटक समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर स्थित शीतकालीन वंडरलैंड गुलदांडा में प्राकृतिक सौन्दर्य को देखने के लिए आ रहे हैं। इस सुरम्य भद्रवाह घाटी में अमरनाथ की पवित्र गुफा की तरह यह दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...