जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जिले में नौपोरा इलाके के नदीगाम गांव की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। प्रवक्ता ने बताया कि विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

#ShopianEncounterUpdate: 01 #terrorist killed. #Operation going on. Further details shall follow. @JmuKmrPolice https://t.co/jtAtOPyQl7

— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) February 2, 2022

Related posts

Leave a Comment