जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में लश्करे तैयबा का एक आतंकी मारा गया। शोपियां जिले के छोटीगाम क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने का सुराग मिलने पर आज तड़के पुलिस, सेना और सी आर पी एफ ने संयुक्त अभियान चलाया।
जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, वहां छिपे आतंकी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में आतंकी मारा गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह आतंकी स्थानीय सैनिक और कश्मीरी पंडित की हत्या सहित कई अपराधों में शामिल था।
