जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शीतकालीन खेल आज से शुरू होंगे

तीसरे खेलो इंडिया शीतकालीन आज से जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुरू होगें। इन खेलों में देश भर के 15 सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। अनुराग ठाकुर कल गुलमर्ग के विश्‍व प्रसिद्ध स्‍की रिसॉर्ट पहुंचे। उन्‍होंने कश्‍मीर की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और कहा कि पूरा देश गुलमर्ग की बर्फ से ढकी चोटियों पर इस महा खेल आयोजन की प्रतीक्षा कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment