Categories: News-Headlines

जनभागीदारी के माध्यम से देश को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने की शक्ति युवाओं में है: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के युवाओं से स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने और इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। अनुराग ठाकुर अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत एक महीने तक चले स्वच्छ भारत अभियान के समापन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि हम भारत के स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा तो नहीं बन सके लेकिन प्लास्टिक कचरे से देश को आजादी दिलाने के अभियान का हिस्सा जरूर बन सकते हैं।

देश के युवाओं से स्वच्छता अभियान में योगदान देने का आह्वान करते हुए, उन्होंने कहा कि एक महीने के इस अभियान में देश के विभिन्न स्थानों से 75 लाख किलो प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन लक्ष्य निर्धारित तिथि से काफी पहले ही हासिल कर लिया गया। प्रदेश के 3 लाख 41 हजार गांवों से अब तक 108 लाख किलो प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत जनभागीदारी के माध्यम से करीब 6 लाख स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मंत्री ने कहा कि यह अभियान राज्य में प्रयागराज से शुरू हुआ था और अयोध्या में समाप्त हो रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्लास्टिक प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं होता है इसलिए यह जानवरों के लिए बहुत हानिकारक है। मंत्री ने सलाह दी कि लोगों को रैपर और अन्य प्लास्टिक को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान में फेंकने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर देश का प्रत्येक नागरिक अपने आसपास स्वच्छता की जिम्मेदारी ले तो स्वच्छता अभियान की कोई आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश के युवा राष्ट्र निर्माण और देश को स्वच्छ व सम्मानजनक बनाने में बड़ा योगदान कर सकते हैं।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि दो साल में देश में 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश खुले में शौच से मुक्त हो गया है। अनुराग ठाकुर ने दोहराया कि खुले में शौच और गंदा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है, 80 प्रतिशत बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं।

मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार हर घर नल और हर घर जल अभियान के माध्यम से सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में एक करोड़ घरों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने का काम पूरा किया गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह स्वच्छता अभियान एक माह का है, लेकिन स्वच्छता अभियान को पूरे देश में जारी रखने के लिए लोगों को लगातार स्वच्छता से होने वाले फायदों से अवगत कराना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में तेजी से काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप देश में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने बाकी बचे लोगों से आग्रह किया कि अपनी बारी आते ही टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना काल में लोगों को 15 महीने के लिए मुफ्त राशन उपलब्ध कराया है, देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। अनुराग ठाकुर ने एक महीने तक चले राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के दौरान युवा स्वयंसेवकों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्र निर्माण की ताकत है। उन्होंने युवाओं से देश को एक नई दिशा देने का आह्वान भी किया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.