Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर, 2021 को इटली के रोम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों राजनेताओं ने व्यापक भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की वर्त्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने सितंबर, 2021 में जारी हुई यूरोपीय संघ की भारत-प्रशांत रणनीति का भी स्वागत किया और इसमें फ्रांस के नेतृत्व की भूमिका के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। दोनों राजनेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग करने और क्षेत्र में एक स्वतंत्र, खुले व नियम-आधारित व्यवस्था की दिशा में योगदान करने के क्रम में अभिनव तरीके ढूँढने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।

दोनों राजनेताओं ने आगामी कॉप26 और जलवायु के सन्दर्भ में वित्तीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मैक्रों को यथाशीघ्र भारत आने के लिए आमंत्रित भी किया।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.