प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अक्टूबर,2021 को इटली के रोम में आयोजित जी 20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
महामारी के बाद दोनों राजनेताओं की यह पहली व्यक्तिगत बैठक थी। दोनों राजनेताओं ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयासों और आगामी कॉप26 पर चर्चा की। उन्होंने तेजी से टीकाकरण करने के प्रयासों और महत्वपूर्ण दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के माध्यम से कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए जारी प्रयासों पर भी चर्चा की। इस संदर्भ में, पीएम मोदी ने दूसरी लहर के दौरान भारत को कोविड सहायता प्रदान करने के लिए सिंगापुर की सराहना की। प्रधानमंत्री ली ने भारत में तेज टीकाकरण अभियान के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी।
दोनों राजनेताओं ने दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की, जिनमें दोनों देशों के बीच आवाजाही को जल्द सामान्य बनाना भी शामिल है।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment