जनजातीय गौरव दिवस आज पूरे देश में मनाया जा रहा है

जनजातीय गौरव दिवस आज पूरे देश में मनाया जा रहा है

जनजातीय गौरव दिवस आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर उनके गांव उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बिरसा मुंडा की जयंती पर पौधारोपण किया और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “भारत की राष्ट्रपति के हाथों से आज राज्य में पेसा के नियम लागू करवाने का काम होगा। यह नियम सामाजिक समरसता के साथ लागू होंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। आज पूरा देश श्रद्धा और सम्मान के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती मना रहा है। मैं देश के सबूत और क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा को आदरपूर्वक नमन करता हूं। 15 नवंबर की ये तारीख भारत की आदिवासी परंपरा के गौरवगान का एक विशेष दिन है। मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि इसे 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने का सौभाग्य मिला।

Related posts

Leave a Comment