Categories: News-Headlines

छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना; पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और असम में वर्षा के आसार

छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी एक-दो जगहों पर तेज़ वर्षा होने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक-दो स्थानों पर बादलों की तेज़ गर्जना के साथ बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी और तूफान चलने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने तथा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आँधी चल सकती है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम,त्रिपुरा और तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल, माहे,तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने की घटनाएँ हो सकती हैं। पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

गुजरात के तटों से सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर और दक्षिण-पश्चिमी तथा पश्चिमी-मध्यअरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। आंध्र प्रदेश के तटों से सटे बंगाल की खाड़ी पश्चिमी-मध्य भागों में भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएँ चल सकती हैं। दोनों समुद्री क्षेत्रों में हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में मछली पकड़ने के लिए न जाने की सलाह दी जाती है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

4 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

4 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.