राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 24.06.2021 और 25.06.2021 को वायु गुणवत्ता के मध्यम स्तर के आसपास रहने की संभावना है। तेज़ और शुष्क हवाएँ धूल के कणों को बढ़ाएँगी। शुष्क क्षेत्रों से धूल उड़ाती इन हवाओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी के ऊपर पीएम-10 (पर्टिकुलेट मैटर) का स्तर बढ़ेगा और वायु गुणवत्ता में गिरावट आएगी। वायु गुणवत्ता में 26 जून को कुछ सुधार हो सकता है लेकिन यह मध्यम से संतोषजनक स्तर के बीच ही बनी रहेगी। अगले 5 दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता के मुख्यत: संतोषजनक से मध्यम स्तर के बीच रहने का अनुमान।
दिल्ली में 24.06.2021 को पूर्वी दिशा से सतह पर 10 से 12 किमी प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलेंगी और आंशिक बादल छा सकते हैं। इस दिन रात में बादलों की गर्जना के साथ वर्षा भी हो सकती है। 25 जून को दिल्ली में पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से 12 से 24 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही आंशिक बादल भी छाने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार कुछ समय के लिए 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। साथ ही बादलों की गर्जना के साथ बौछारें भी गिर सकती हैं। 26.06.2021 को दिल्ली में 12 से 24 किमी प्रतिघंटे की गति से पश्चिमी हवाएँ आ सकती हैं। आंशिक बादल छाने और बादलों की गर्जना के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।
दिल्ली के ऊपर आने वाली हवाओं की अधिकतम मिश्रण गहराई 24 जून को 4200 मीटर, 25 जून को 4100 मीटर और 26 जून को 2800 मीटर रहने की संभावना है। अधिकतम वेंटीलेशन इंडेक्स 24.06.2021 को लगभग 21000 एम2/एस, 25.06.2021 को 25000 एम2/एस और 26.06.2021 को 19500 एम2/एस रहने का अनुमान है। यदि हवाओं की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे से कम हो और न्यूनतम वेंटीलेशन इंडेक्स 6000 एम2/एस से कम हो तो हवाओं में मौजूद प्रदूषण को साफ करने में मदद नहीं मिलती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment