Categories: News-Headlines

आयकर विभाग ने रायपुर में हवाला संचालक के यहाँ छापामारी कर लगभग 6 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की

आयकर विभाग को विशिष्ट कार्रवाई योग्य खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोगों का एक समूह बहुत अधिक मात्रा में गैर-लिखित नकद लेन देन करने वाला है। इससे आगे की जांच में, इनपुट विश्वसनीय पाया गया और हवाला डीलर की पहचान की गई।

इसके परिणामस्वरूप विभाग ने 21 जून,2021 को रायपुर स्थित हवाला संचालक के खिलाफ छापामारी और जब्ती की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में रायपुर स्थित चार परिसरों को शामिल किया गया था। इस कार्यप्रणाली में न केवल लोगों को बिक्री, खरीद आदि की आवास प्रविष्टियां देना शामिल था, बल्कि बेहिसाब धन के परिवहन और अंतिम उपयोग की सुविधा भी शामिल थी।

इस छापामारी के दौरान लगभग6 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा हवाला लेन-देन के विवरण वाले कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव के रूप में कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। इनका विश्लेषण किया जा रहा है और इसमें शामिल कुल रकम की मात्रा का निर्धारण प्रगति पर है। प्रारंभिक अनुमान की मानें तो इनमें 100 करोड़ रुपये से अधिक के हवाला लेन-देन शामिल हो सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

7 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

10 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

10 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

11 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.