छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस मुठभेड़ में जिला रिज़र्व गार्ड-डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए।
छत्तीसगढ़ में आज फिर एक बड़ा एनकाउंटर हुआ है। यह एनकाउंटर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में हुआ। सुरक्षा बलों को खुफिया इनपुट्स मिले थे कि जिले के केरलापाल इलाके में माओवादी मौजूद हैं। सुरक्षा बलों ने मारे गए माओवादियों के शवों के साथ ही मौके से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं । इनमें ए के-47, सेल्फ लोडिंग राइफल , रॉकेट लांचर साहित अन्य हथियार शामिल है। बीते एक साल में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में करीब 400 माओवादी मारे जा चुके हैं। पिछले 10 दिन में ही करीब 50 माओवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई में स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। हथियार रखने वालों से अपील करते हुए अमित शाह ने कहा कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, बदलाव केवल शांति और विकास से ही आ सकता है।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण और मकानों की गणना (HLO) का कार्य… Read More
संगठित नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)… Read More
भारत-तंजानिया संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) का 5वां सत्र 29-30 अप्रैल 2026 को तंजानिया के दार… Read More
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 15 जून 2026 से हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उडान परिचालन… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लद्दाख के लेह में केन्द्रशासित प्रदेश के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment