छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बस्तर संभाग में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि खुफिया सूचना के आधार पर जिला रिजर्व पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सुकमा जिले के दंतेशपुरम के जंगलों में तलाशी अभियान पर थी। माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर उस वक्त घात लगाकर हमला किया जब वे तलाशी अभियान के बाद लौट रहे थे। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में करीब एक घंटे तक फायरिंग चलती रही। घटना के बाद मौके से कुछ हथियार बरामद हुए हैं। मारे गए नक्सलियों में से एक पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Related posts

Leave a Comment