Categories: News-Headlines

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज नक्सली हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज नक्सली हमले में 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत हो गयी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अरनपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादी की उपस्थिति के बारे में एक विशेष खुफिया सूचना के आधार पर जिला रिजर्व गार्ड- डीआरजी की एक टीम माओवादी विरोधी अभियान पर थी।

ऑपरेशन के बाद डीआरजी की टीम लौट रही थी। माओवादियों ने अरनपुर के पास जवानों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया। इस हमले में डीआरजी के 10 जवानों और वाहन चालक की मौत हो गई। अतिरिक्त फोर्स को रवाना कर दिया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले की निंदा की और राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर बात कर हमले की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार से हमले का विवरण भी देने को कहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की निंदा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस हमले में जान गंवाने वाले बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.