चीन में कोरोना संक्रमण के नए रूप ओमिक्रॉन बी ए.4 की पहली बार पुष्टि हुई है। इस महीने की शुरुआत में कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ने के बाद राजधानी पेइचिंग में कई स्थानों पर लॉकडाउन लगाया गया है। चीन के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के सर्वेक्षण के अनुसार ग्वांगझाऊ में 4 मई को एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन बी ए.4 की पुष्टि हुई। यह व्यक्ति नीदरलैंड्स से चीन पहुंचा जिसका का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था और यह चीन पहुंचने से पहले 14 दिन तक पृथकवास में रहा था। चीन के अधिकारियों ने कई शहरों में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर बताई है। बढ़ते संक्रमण के कारण चीन को वर्ष 2023 में होने वाले एएफसी फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी से हटने का फैसला करना पड़ा। राजधानी पेइचिंग के पांच जिलों में कोविड से जुड़ी पाबंदियों को और कड़ा कर दिया गया है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...