Categories: News-Headlines

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 500 मिलियन टन कोयले का रिकॉर्ड परिवहन,400 मीट्रिक टन से अधिक कोयला विद्युत क्षेत्र के लिए भेजा गया

कोयला मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, 1012 मिलियन टन कोयले का उत्पादन कर उसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस वित्‍त वर्ष की पहली छमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए मंत्रालय ने 17 अक्टूबर, 2023 तक 500 मीट्रिक टन कोयला प्रेषण करने में सफलता हासिल की है। पहली छमाही के 200 दिनों में, मॉनसून का मौसम होने के बावजूद 500 मीट्रिक टन कोयले का प्रेषण एक अद्वितीय उपलब्धि है।

वर्ष की दूसरी छमाही में उत्पादन और प्रेषण की दर सामान्‍यत: वर्ष की पहली छमाही की तुलना में अधिक होती है। इसलिए, उम्मीद है कि इस वर्ष कोयले का प्रेषण एक अरब टन से अधिक हो जाएगा। पिछले वित्त वर्ष के दौरान, 9 नवंबर, 2022 तक 500 मीट्रिक टन कोयला प्रेषण का लक्ष्य हासिल किया गया था, जबकि चालू वित्‍त वर्ष के दौरान यह लक्ष्‍य उक्‍त अवधि के 23 दिन पहले ही प्राप्‍त कर लिया गया।

गौरतलब है कि इस 500 मीट्रिक टन कोयले में से 416.57 मीट्रिक टन कोयला बिजली क्षेत्र के लिए और 84.77 मीट्रिक टन गैर-नियामक क्षेत्र के लिए भेजा गया। बिजली क्षेत्र में कोयला परिवहन की वृद्धि दर साल दर साल 7.27 प्रतिशत है और गैर-विनियमित क्षेत्र में साल दर साल 38.02 प्रतिशत है। 31 मार्च, 2023 तक 893.19 मिलियन टन कोयला प्रेषित किया गया था।

यह ध्‍यान देने की बात है कि कोयला मंत्रालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) और कैप्टिव/वाणिज्यिक खदानों का महत्‍वपूर्ण योगदान है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

23 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

59 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.