Categories: News-Headlines

कोयला मंत्रालय की GeM से खरीद 28665 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक हुई

पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के ई-खरीद प्रदर्शन का विश्लेषण सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) से खरीद में वृद्धि के रुझान को दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक जीईएम के माध्यम से निरंतर वृद्धि देखने को मिली, यह सार्वजनिक खरीद इकोसिस्टम में जीईएम के उल्लेखनीय बदलाव को रेखांकित करता है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक जीईएम के माध्यम से ई-खरीद में लगातार वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में, इसने कुल 477 करोड़ रुपये की ई-खरीद की सुविधा प्रदान की, जो चालू वित्तीय वर्ष के दौरान बढ़कर 28,665 करोड़ रुपये हो गई है। कुल खरीद में से जीईएम के माध्यम से खरीद का प्रतिशत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 0.49 प्रतिशत से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 (15 अक्टूबर 2023 तक) में 72 प्रतिशत हो गया है।

15 अक्टूबर, 2023 तक, कोयला मंत्रालय ने चालू वित्तीय वर्ष में जीईएम से खरीद के लक्ष्य को पार कर लिया है जो 39,607 करोड़ रुपये की कुल खरीद में से 28,665 करोड़ तक पहुंच गया है।

कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड क्रमशः सभी मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के बीच जीईएम के माध्यम से ई-खरीद में अग्रणी हैं, जो सार्वजनिक खरीद इकोसिस्टम में एक उल्लेखनीय बेंचमार्क स्थापित कर रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.