Categories: News-Headlines

इस्राइल और आतंकी गुट हमास में बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज तल अवीव पहुंचे

इस्राइल और फ्लीस्तीनी आतंकी गुट हमास में बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज तल अवीव पहुंचे। कल ही अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने इस्राइल का संक्षिप्त दौरा किया था। विश्व नेताओं ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। ऋषि सुनक आज तल अवीव में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आईजक हरजोग के साथ बैठक करेंगे।

तल अवीव पहुंचने पर ऋषि सुनक ने कहा कि इस्राइल इस समय आतंकवाद के संकट से जूझ रहा है और ब्रिटेन उसके साथ है। दौरे से पहले ऋषि सुनक ने कहा कि किसी भी नागरिक की मृत्‍यु दुखद है और इस युद्ध में कई लोगों की जान जा चुकी है। ब्रिटेन के भी 6 नागरिक मारे जा चुके हैं और 10 लापता हैं।

कल अमरीका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने अपने संक्षिप्त दौरे में युद्धग्रस्त इस्राइल के साथ एकजुटता प्रकट की थी। वापस लौटने पर जो. बाइडन ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अलसीसी के साथ फोन पर बातचीत में गज़ा-पट्टी के लिए मानवीय सहायता पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति अलसीसी ने मिस्र से गज़ा तक बीस ट्रक राहत-सामग्री ले जाने के लिए रफाह-क्रॉसिंग खोले जाने की सहमति दी है।

जो. बाइडन ने यह भी कहा कि फ्लीस्तीनी लोगों की मदद के लिए अमरीकी-कोष से एक अरब डॉलर दिए जायेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.