नई दिल्ली: चारों भारतीय मुक्केबाजों- नीतू घनघस, निकहत ज़रीन, लवलीना बोरगोहेन और स्वीटी बूरा ने आज अपने सेमीफ़ाइनल मैच जीतकर महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फ़ाइनल में प्रवेश किया।
निकहत ने 50 किलो भार वर्ग में कोलंबिया की इंग्रिट वेलेंसिया को पांच-शून्य से हराया। नीतू घणघस ने 48 किलो भार वर्ग में कजाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा को पांच-दो से शिकस्त दी। लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलो भार वर्ग में चीन की ली कियान को पराजित किया। स्वीटी बूरा ने 81 किलो भार वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री को मात दी।
विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत के कम से कम चार रजत पदक पक्के हो गये हैं।