प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। अमरीका स्थित सलाहकार कंपनी मार्निंग कंसल्ट द्वारा जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को 75 प्रतिशत की रेटिंग मिली है। इस रेटिंग इंडेक्स में स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट दूसरे स्थान पर हैं और उनके बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर हैं। अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन को आठवां स्थान मिला है, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 13वें स्थान पर हैं। नवीनतम रेटिंग इस महीने की सात से 13 तारीख तक एकत्र किए गए आंकड़ों पर आधारित हैं। इससे पहले की रेटिंग में भी प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष पर रहे थे।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...