ग्रीस में आज पांच सप्ताह के भीतर दूसरी बार संसदीय चुनाव के लिए हो रही वोटिंग

ग्रीस में आज पांच सप्ताह के भीतर दूसरी बार संसदीय चुनाव के लिए हो रही वोटिंग

ग्रीस में आज पांच सप्ताह के भीतर दूसरी बार संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री काइरियाकोस मिसोताकिस ने चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने की आशा व्यक्त की है। पिछले महीने काइरियाकोस मिसोताकिस की न्यू डेमोक्रेसी पार्टी ने प्रतिद्वंद्वी मध्यमार्गी-वामपंथी पार्टी सिरीज़ा को अच्छे अंतर से मात दी थी लेकिन उन्होंने नए सिरे से चुनाव में जाने का फैसला किया ताकि ग्रीस पर केवल उनकी पार्टी का शासन रहे। सिरीज़ा पार्टी का नेतृत्व पूर्व प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास कर रहे हैं।

पिछले महीने की 21 तारीख़ को हुए संसदीय चुनाव में न्यू डेमोक्रेसी पार्टी को 146 सीटें और सिरीजा पार्टी को 71 सीटें मिली थीं। तीन सौ सदस्यों वाली संसद में बहुमत के लिए डेढ सौ से अधिक सीटें न मिल पाने पर काइरियाकोस मिसोताकिस ने कहा था कि देश के लिए स्थायी सरकार जरुरी है लेकिन उनकी पार्टी ऐसी सरकार दे सकने की स्थिति में नहीं है।

आज हो रहे चुनाव में विजयी दल को 20 से 50 बोनस सीटें मिलेंगी।

Related posts

Leave a Comment