गृह मंत्री अमित शाह ने आज भोपाल में मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज भोपाल में मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

मध्‍य प्रदेश में गृहमंत्री अमित शाह राष्‍ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्‍वविद्यालय परिसर की आधारशिला रखेंगे। अमित शाह एक दिन के भोपाल दौरे पर हैं। इससे पहले आज भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्‍ट्रीय कन्‍वेंशन सैन्‍टर में 23वीं मध्‍य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संघवाद को मजबूत करने के लिए निरन्‍तर प्रयास किये हैं। उन्‍होंने कहा कि इससे केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के बीच तालमेल बढा है।

अमित शाह ने बताया कि पिछली बार रायपुर में हुई बैठक में तीस मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें से 26 का समाधान हो गया है।

बैठक में मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्‍तराखण्‍ड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी शामिल हुए। खराब मौसम के कारण उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और छत्‍तीसगढ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली रूप से बैठक में हिस्‍सा लिया।

गृहमंत्री आज बाद में मध्‍यप्रदेश पुलिस विभाग के 13 सौ से अधिक आवासों और 54 प्रशासनिक भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। वे नई शिक्षा नीति और कृषि विपणन में सहकारिता की भूमिका जैसे विषयों पर संगोष्ठियों को भी संबोधित करेंगे।

Related posts

Leave a Comment