गृहमंत्री अमित शाह आज आंध्र प्रदेश में तिरुपति में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे

गृहमंत्री अमित शाह आज आंध्र प्रदेश में तिरुपति में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद बैठक की अध्यक्षता करेंगे

गृहमंत्री अमित शाह आज आंध्र में तिरूपति में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। दक्षिण भारतीय राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि बैठक में भाग लेंगे। दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना तथा केन्‍द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी, लक्षद्वीप तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के वक्‍तव्‍य में बताया गया है बैठक के दौरान सीमा विवाद और सुरक्षा के साथ-साथ सड़क, परिवहन, उद्योग, जल और विद्युत जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने समग्र विकास का लक्ष्‍य पाने के लिए सहयोगी और प्रतिस्‍पर्धी संघीय प्रणाली पर बल दिया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद के उपाध्‍यक्ष और बैठक के मेजबान हैं। क्षेत्र के प्रत्‍येक राज्‍य के मुख्‍यमंत्री और दो मंत्री परिषद के सदस्‍य हैं।

Related posts

Leave a Comment