Categories: News-Headlines

गुजरात ने 2 अक्टूबर को खादी की बिक्री बढ़ाई; पिछले रिकॉर्ड तोड़े

प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप, इस गांधी जयंती में महात्मा की भूमि, गुजरात में खादी उत्पादों की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई। इस साल 2 अक्टूबर को, गुजरात के सभी 311 खादी इंडिया केन्‍द्रों पर खादी उत्पादों की कुल बिक्री 3.25 करोड़ रुपये रही। गुजरात में इस वर्ष खादी की बिक्री में 33.12 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई जो वर्ष 2020 की तुलना में 11.32 प्रतिशत अधिक है, जब 2 अक्टूबर को राज्य में खादी की सकल बिक्री 2.92 करोड़ रुपये हुई। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर, जिसने कुछ महीने पहले गुजरात को बुरी तरह प्रभावित किया था, उसके बाद की स्थिति को देखते हुए इस साल बिक्री का आंकड़ा काफी अधिक है।

खादी की बिक्री को विशेष बढ़ावा देने के लिए, केवीआईसी ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट रेलवे स्टेशनों पर “आजादी का अमृत महोत्सव” के हिस्से के रूप में प्रदर्शनी और बिक्री केन्‍द्र स्थापित किए थे, जहां खादी की 5.14 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई। इसके अलावा, केवीआईसी ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, इसरो और जीएसटी मुख्यालयों में विशेष खादी प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया, जहां खादी उत्पादों की क्रमशः 3.94 लाख रुपये, 6.42 लाख रुपये और 2.25 लाख रुपये की बिक्री हुई।

केवीआईसी के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने खादी को खरीदने और बढ़ावा देने का श्रेय प्रधानमंत्री की लगातार अपील और गुजरात की जनता के खादी कोअपनाने को दिया। उन्होंने कहा, केवीआईसी चुनौतियों के बावजूद उच्चतम गुणवत्ता मानकों को बनाए रखते हुए बड़े उपभोक्ता आधार को पूरा करने के लिए लगातार नए उत्पाद जोड़ रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

13 hours ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

13 hours ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

23 hours ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More

1 day ago

कौन हैं हीदर सीगर्स? फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री फिर सुर्खियों में

कौन हैं हीदर सीगर्स? फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री फिर सुर्खियों में नई… Read More

1 day ago

This website uses cookies.