Categories: News-Headlines

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,987 नये मामले दर्ज हुए, कोविड टीकाकरण का कुल कवरेज 96.82 करोड़ के पार पहुंचा

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 35,66,347 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 96.82 करोड़ (96,82,20,997) के पार पहुंच गया। इसे 94,82,108 सत्रों के जरिये पूरा किया गया।

पिछले 24 घंटों में 19,808 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,33,62,709 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.07 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है। लगातार 109 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है। पिछले 24 घंटों में कुल 18,987 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2,06,586 है, जो 215 में दिनों में न्यूनतम हैं। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.61 प्रतिशत हैं।

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,01,083 जांच की गईं। भारत ने अब तक 58.76 करोड़ से अधिक (58,76,64,525) नमूनों की कोविड जांच की है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.44 प्रतिशत है, जो पिछले 111 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है।दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.46 प्रतिशत है। वह भी पिछले 45 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 128 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More

11 hours ago

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20 अपडेट

2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More

11 hours ago

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर

FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More

21 hours ago

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर

कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज

कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More

23 hours ago

कौन हैं हीदर सीगर्स? फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री फिर सुर्खियों में

कौन हैं हीदर सीगर्स? फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री फिर सुर्खियों में नई… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.