गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने स्थिति की समीक्षा की

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने स्थिति की समीक्षा की

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेन्‍द्र पटेल ने कल गांधीनगर में एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में सौराष्‍ट्र के कुछ भागों में बाढ की स्थिति की समीक्षा की। भूपेन्‍द्र पटेल ने मुख्‍यमंत्री का प्रभार संभालने के तुरंत बाद यह उच्‍चस्‍तरीय बैठक की।

सौराष्ट्र के अनेक क्षेत्रो में पिछले 24 घंटो में 300 से 400 मिलीमीटर तक की भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश और बांधो के ऊपर से पानी बहने के कारण मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने जिला और नगर निगम के प्रशासन को निचाई वाले क्षेत्रो से लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सूचना दी है। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 3 अतिरिक्त दल राजकोट और दो अतिरिक्त दल जामनगर भेजने के लिए सूचना दी है। इस बीच भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान बचाव और राहत कार्य में स्थानीय प्रशासन को मदद कर रहा है। जामनगर जिले में कल 20 लोगो को एयरलिफ्ट किया गया। जबकि एनडीआरएफ द्वारा अन्य 30 लोगो को बचाया गया है।

Related posts

Leave a Comment