गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कल अहमदाबाद में एसजीवीपी हॉलिस्टिक हॉस्पिटल को वर्चुअल माध्यम से 13 हजार लीटर तरल ऑक्सीजन क्षमता का टैंक समर्पित किया। उन्होंने कोविड महामारी से निपटने के सरकार के प्रयासों में योगदान के लिए एसजीवीपी जैसे स्वयंसेवी और धार्मिक संगठनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुजरात ने कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर से निपटने में सफलता प्राप्त की है और तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उसका न्यूनतम दुष्प्रभाव सुनिश्चित करने के उपाए किए हैं। इस बीच, हमारे संवाददाता ने बताया है कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड के 293 नए रोगियों की पुष्टि हुई है।
गुजरात में अब तक 8 लाख 3 हजार 892 मरीज कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 97 दशमलव 84 प्रतिशत हो चुकी है। राज्य में कोविड-19 संक्रमण के सब से अधिक 48 नये मामले सूरत में सामने आए। कल राज्य में 6 मरीजों की मृत्यु हो गई। राज्य में इस वक्त 7 हजार 749 सक्रीय मामले हैं। गुजरात में कल दो लाख 52 हजार 543 लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीके लगाये गए।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment