भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड द्वारा मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड से सैन्यो स्पेशल स्टील मैन्युफैक्चरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में 15.43% शेयरधारिता का अधिग्रहण करने को मंजूरी दे दी है।
सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड जापान की एक कंपनी है जो स्टील उत्पादों का निर्माण करती है और वैश्विक स्तर पर इनकी बिक्री करती है। यूरोप और भारत में इसके विनिर्माण केंद्र हैं। यह बियरिंग स्टील, इंजीनियरिंग स्टील, स्टेनलेस स्टील, हीट रेसिस्टेंट स्टील और टूल स्टील सहित विभिन्न स्पेशल स्टील उत्पादों के निर्माण और विपणन में संलग्न है। सैन्यो दरअसल निप्पॉन स्टील कॉरपोरेशन ग्रुप का हिस्सा है।
एसएसएमआई एक संयुक्त उद्यम कंपनी थी जिसका गठन सितंबर 2012 में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (भारत), सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड (जापान) और मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड (जापान) के बीच किया गया था। मार्च 2019 में टारगेट कंपनी की शेयरहोल्डिंग में बदलाव हुआ और सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड इसकी बहुसंख्यक शेयरधारक बन गई। वर्तमान में एसएसएमआई अधिग्रहणकर्ता/ सैन्यो स्पेशल स्टील कंपनी लिमिटेड की सहायक कंपनी है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment