केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज गुजरात के गांधी नगर में जी-20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की संपन्न हो रही बैठक में ग्लोबल इनिशियेटिव ऑन डिजिटल हेल्थ-जीआईडीएच पहल का शुभारंभ किया।यह विश्व स्वास्थ्य संगठन दवारा प्रायोजित अभियान है। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेश डाक्टर ट्रेडोस एधोनम भी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. मंडाविया ने कहा कि भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के अवसर को डिजिटल स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के माध्यम से एक राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने में अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसमें जी-20 देशों ने सामूहिक रूप से विश्व स्तर पर एक समान डिजिटल स्वास्थ्य पहल पर काम किया है। डॉ. मांडविया ने डिजिटल-इन-हेल्थ-अनलॉकिंग वैल्यू फॉर एवरीवन पर विश्व बैंक की रिपोर्ट भी जारी की।
इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा कि जीआईडीएच एक ऐसा सराहनीय कदम है जो सर्वोत्तम प्रथाओं को एक साथ लाता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment