Categories: News-Headlines

रतन टाटा को उद्योग क्षेत्र में विशिष्‍ट योगदान के लिए महाराष्‍ट्र सरकार के पहले उद्योग रत्‍न पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिन्‍दे ने आज प्रतिष्ठित उद्यमी पद्म विभूषण रतन टाटा को उद्योग क्षेत्र में विशिष्‍ट योगदान के लिए महाराष्‍ट्र सरकार के पहले उद्योग रत्‍न पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया। उपमुख्‍यमंत्रियों देवेंद्र फडनवीस और अजित पवार के साथ मुख्‍यमंत्री शिंदे ने रतन टाटा को मुम्‍बई स्थित कोलाबा में उनके आवास पर 25 लाख रूपये का एक चैक, एक बैज और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्‍मानित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री उदय सामंत और शिक्षामंत्री दीपक केसरकर भी उपस्थित थे।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्‍यमंत्री शिंदे ने कहा कि टाटा समूह नमक से वाहन और विमान तक का निर्माण करता है। टाटा समूह ने राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय दोनों स्‍तर पर उद्योग क्षेत्र को महत्‍वपूर्ण योगदान दिया है। उन्‍होंने कहा कि टाटा समूह विश्‍वास का प्रतीक है। उल्‍लेखनीय है कि राज्‍य सरकार ने उद्योग क्षेत्र में एक योग्‍य व्‍यक्ति को पहला पुरस्‍कार प्रदान किया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा को उद्योग रत्‍न से सम्‍मानित करने से इस पुरस्‍कार की प्रतिष्‍ठा बढी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.