Categories: News-Headlines

त्रिपुरा में धनपुर और बोक्‍सा नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी

त्रिपुरा में धनपुर और बोक्‍सा नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सभी तैयारी की जा रही हैं। जिला प्रशासन निष्‍पक्ष और स्‍वतंत्र चुनाव सुनिश्‍चित करने के लिए आवश्‍यक कदम उठा रहा है। सेपाहीजाला के जिला मजिस्‍ट्रेट डॉक्‍टर विशाल कुमार ने बताया कि चुनाव विभाग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पुलिस और पर्यवेक्षक दल मतदान क्षेत्रों पर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद रखने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय सशस्‍त्र बल की पन्‍द्रह कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा त्रिपुरा राज्‍य राइफल्‍स की सात कंपनियां पहले से ही तैनात हैं। इन्‍हें मिलाकर करीब 2400 सुरक्षा कर्मी मतदान क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे। धनपुर में 59 जबकि बोक्‍सा नगर में 51 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

7 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

7 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

7 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.